राधा रानी जी की आरती | Radha Rani Ji Ki Aarti in Hindi

श्री राधा रानी जी की आरती का महत्व
राधारानी की आरती करने से मन में प्रेम, भक्ति और सौम्यता का विकास होता है। यह आरती घर में सुख, शांति और सौहार्द लाती है। भक्तों का विश्वास है कि राधा जी की कृपा से श्रीकृष्ण का प्रेम और आशीर्वाद सहज प्राप्त होता है।

श्री राधा रानी का महत्व
राधा रानी को प्रेम, भक्ति और समर्पण की देवी माना जाता है। वे भगवान श्रीकृष्ण की शक्ति और स्वरूप हैं। राधा जी की पूजा और आरती करने से जीवन में प्रेम, आनंद, भक्ति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। बरसाना स्थित श्री राधारानी मंदिर में विश्वभर से भक्त आरती और दर्शन के लिए आते हैं।

॥ आरती श्री राधा रानी जी की ॥

आरती राधाजी की कीजै। टेक…
कृष्ण संग जो कर निवासा, कृष्ण करे जिन पर विश्वासा।
 
आरती वृषभानु लली की कीजै। आरती…
कृष्णचन्द्र की करी सहाई, मुंह में आनि रूप दिखाई।
 
उस शक्ति की आरती कीजै। आरती…
नंद पुत्र से प्रीति बढ़ाई, यमुना तट पर रास रचाई।
आरती राधाजी की कीजै। आरती…
दुनिया की जो रक्षा करती, भक्तजनों के दुख सब हरती।
 
आरती दु:ख हरणीजी की कीजै। आरती…
दुनिया की जो जननी कहावे, निज पुत्रों की धीर बंधावे।
 
आरती जगत माता की कीजै। आरती…
निज पुत्रों के काज संवारे, रनवीरा के कष्ट निवारे।
 
आरती विश्वमाता की कीजै। आरती राधाजी की कीजै…